
*धनबाद -वासेपूर के गैंगस्टर फहीम ने कहा-प्रिंस खान जैसे लोगों को हम पिछले 40 वर्षों से देख रहे हैं, वह धमकी क्या देगा, अब पुलिस देखेगी उसे*
बेटी की शादी में शामिल होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच होटवार जेल रांची के लिए किया गया रवाना।

गैंगस्टर फहीम खान ने कहा है कि प्रिंस खान को वह वर्षों से देखते आ रहे हैं. अब आगे उसे पुलिस देखेगी. वह छोटी बेटी जन्नत के निकाह में शिरकत करने विगत 10 मई को पैरोल पर धनबाद आये थे. विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वह 11 मई को दिन में कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग 12:40 बजे धनबाद के रेलवे गेस्ट हाउस से रांची होटवार जेल के लिए रवाना हो गए.

रवाना होने से पूर्व गैंगस्टर फहीम खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘प्रिंस खान जैसे लोगों को हम 40 वर्षों से देख रहे हैं. वह क्या धमकी देगा. सब कुछ समय आने पर होता है. पुलिस उसका खुद जवाब देगी’. उन्होंने पूरी शादी में सहयोग के लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया.
प्रिंस की धमकी से थी शादी में खलल की आशंका
जानकारी हो कि फहीम खान हत्या के आरोप में रांची के होटवार जेल में बंद हैं. बेटी की शादी के लिए उसे अदालत ने पैरोल पर दो दिन के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी थी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे रांची होटवार जेल से 10 मई को दोपहर धनबाद रेलवे गेस्ट हाउस लाया गया. वहां अपनी बेटी के निकाह में शिरकत करने के बाद 11 मई को दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची होटवार जेल के लिए ले जाया गया. इसके पहले प्रिंस खान ने वीडियो वायरल कर फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. इन धमकियों की वजह से प्रशासन की ओर से भी सावधानी बरती गई. पुलिस की ओर से शादी समारोह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. धनबाद के रेलवे गेस्ट हाउस के साथ फहीम के घर कमर मकडूमी रोड में भी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
