• Mon. Mar 9th, 2026

धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी अब और भी तेज हो गई है, कुल 3 पदों के लिए 6 उम्मीदवार है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2022

*धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी अब और भी तेज हो गई है, कुल 3 पदों के लिए 6 उम्मीदवार है।*


वोटरों को रिझाने के लिए उम्मीदवारों ने किया घोषणा पत्र जारी
धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. 3 पदों के लिए छह प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाने के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. अध्यक्ष पद के दावेदार कौशल किशोर सिंह व अमरजीत सिंह हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए केतन दोषी व जसविंदर सिंह, जबकि सचिव पद के‍ लिए प्रेम प्रकाश गंगेसरिया व संजय लोधा मैदान में हैं. चुनाव 25 जून को होगा.

मतदान गुप्त तरीके से होगा. वोटिंग में सभी सदस्य भाग लेंगे और 8 वें दिन भाग्य का फैसला सुनाएंगे. चुनाव मटकुरिया स्थित DMDA हॉल में होगा. चुनाव नजदीक आ रहा है, तमाम प्रत्याशी प्रचार प्रसार को लेकर सक्रिय हो गए हैं. प्रत्याशियों ने घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में संगठन से जुड़े तमाम लोगों के हित में काम करने की बात कर रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *