• Tue. Sep 30th, 2025

धनबाद में जिला परिषद की कुर्सी को लेकर घमासान,भाजपा कर रही है है कुमारी रूपा के लिए मोर्चा बंदी तो जेएमएम नाजीश रहमानी के लिए प्रयास,*

ByAdmin Office

Jun 6, 2022

*धनबाद में जिला परिषद की कुर्सी को लेकर घमासान,भाजपा कर रही है है कुमारी रूपा के लिए मोर्चा बंदी तो जेएमएम नाजीश रहमानी के लिए प्रयास,*

*धनबाद (एनएफ) :* जिला परिषद की 29 सीटों में से सबसे अधिक 11 सीटें जीतने वाली भाजपा जिला परिषद अध्यक्ष के लिए निर्दलीय पर दांव खेल सकती है। बहुमत जुटाने के लिए भाजपा ने यह रणनीति बनाई है।इसके लिए भाजपा की ओर से कमान बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने संभाल ली है। इसी रणनीति के तहत ढुलू महतो शनिवार को झाविमो के पूर्व नेता रामकुमार चौधरी से पुटकी स्थित उनके आवास पर जाकर मिले। रामकुमार चौधरी की बहू कुमारी रूपा ने जिला परिषद की धनबाद सदर सीट से चुनाव जीता है। कुमारी रूपा के पति भानु प्रताप धनबाद प्रखंड के निवर्तमान प्रमुख हैं।
ढुलू की कुमारी रूपा एवं भानु प्रताप से भी जिप अध्यक्ष पद को लेकर बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, ढुलू महतो शीघ्र ही भाजपा समर्थित जिप सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे। वहीं कई जिप सदस्य ऐसे हैं, जो जीते हैं दूसरी पार्टियों से, लेकिन उनके संबंध ढुलू के साथ हैं। ऐसे जिप सदस्यों का समर्थन भी जुटाने की कोशिश चल रही है।
इधर, झामुमो खेमे से बरवाअड्डा से जीतीं नाजिश रहमानी को जिप अध्यक्ष के लिए उतारने की तैयारी की जा रही है। नाजिश झामुमो नेता एजाज की पत्‍नी है। नाजिश के पक्ष में झामुमो के कई बड़े नेता लाॅबिंग कर रहे हैं। झामुमो ने अध्यक्ष की कुर्सी के लिए मासस, कांग्रेस एवं आजसू समर्थित जिप सदस्यों का समर्थन जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। झामुमो भी शीघ्र ही जिप सदस्यों के साथ बैठक करने जा रहा है।
*अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी देने की तैयारी में आजसू*
29 सदस्य 15 जून को जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है। जिला परिषद में जो संख्या बल है, उसमें सबसे अधिक 11 सीटें भाजपा के पास है। आजसू के दो सदस्य जीते हैं। झामुमो के सात, मासस के चार एवं कांग्रेस के तीन सदस्य जीते हैं। इसके अलावा बलियापुर से जीतीं उषा देवी एवं धनबाद से जीतीं कुमारी रूपा निर्दलीय हैं। दोनों निर्दलीय भी अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रही हैं। इधर उपाध्यक्ष पद के लिए तोपचांची से जीते विकास महतो एवं टुंडी विधानसभा क्षेत्र से जीते इसारिफल उर्फ लाला का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि आजसू भी अध्‍यक्ष पद के लिए प्रत्‍याशी देने की तैयारी में है।
*निरसा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित जिप सदस्य व समर्थित दल*
– बादल बाउरी, मासस
– मो. गुलाम, झामुमो
– रेखा महतो, झामुमो
– बसुंधरा पाल, मासस
– संजय सिंह, भाजपा
– दीपाली रोहिदास, मासस
– पिंकी मरांडी, भाजपा
*सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जिप सदस्य व समर्थित दल*
– स्वाति कुमारी, भाजपा
– नाजिश रहमानी, झामुमो
– सोहराब अंसारी, कांग्रेस
– हसीना खातून, झामुमो
– लक्ष्मी मुर्मू, झामुमो
– श्‍वेता कुमारी, मासस
– उषा देवी, निर्दलीय
– संजय महतो, कांग्रेस
*धनबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जिप सदस्य व समर्थित दल*
– कुमारी रूपा, निर्दलीय
*टुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जिप सदस्य व समर्थित दल*
– मीणा हेम्ब्रम, झामुमो
– गुरुचरण बास्की, झामुमो
– जेबा मेनीसेंट मरांडी, भाजपा
– वाणी देवी, आजसू
– इसराफिल उर्फ लाला अंसारी, कांग्रेस
– विकास महतो, भाजपा
– बिजली देवी, भाजपा
– सरिता देवी, आजसू
*बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जिप सदस्य व समर्थित दल*
– सुबोध कुमार भारती, भाजपा
– आरती देवी, भाजपा
– आशा देवी, भाजपाईयों
– ललिता देवी, भाजपा
– शारदा सिंह, भाजपा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *