• Wed. Mar 4th, 2026

धनबाद में कोयला सचिव से अग्नि प्रभावित लोगों ने की सुरक्षित जगह पर बसाने की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2022

 

धनबाद
*झरिया :* धनबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार 17 दिसंबर की दोपहर लगभग 12 बजे कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने अग्निप्रभावित क्षेत्र पहुंचे.
उन्होंने लिलोरिपथरा व बालुगद्दा का दौरा किया व भू-धसान व जहरीली गैस के साये में रहने वाले लोगों से मुलाकात की. कोयला सचिव ने झरिया मास्टर प्लान के तहत पुनर्वास योजना से संबंधित परेशानियों की जानकारी ली.
कोयला सचिव ने स्थानीय लोगों से जाना कि आखिर क्या वजह है, जो अंदर से खोखली हो चुकी जमीन व भूमिगत आग के मुहाने से हटकर सुरक्षित जगहों पर यहां के लोग जाना नहीं चाहते हैं. इसपर स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार जिस जगह उन्हें बसाया जा रहा है, वहां सुविधाओं की कमी है. सरकार अगर 2014 का कट ऑफ डेट लागू करती है तो सभी इस जगह को छोड़ देंगे. जमीन के बदले एकमुश्त पैसों की मांग भी स्थानीयों लोगों ने कोयला सचिव के समक्ष रखी. सचिव ने विचार विमर्श करने की बात कही. कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कुल 27 जगहों पर आग लगी है. कोयला निकाल लेने के बाद भूमिगत आग पर काबू पाया जा सकता है, क्योंकि जमीन के अंदर जैसे ही ऑक्सीजन और एयर मिलती है, तुरंत ही आग पकड़ लेती है. बीसीसीएल योजनाबद्ध तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है.
कोयला सचिव के कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीएल के अधिकारियों ने आनन फानन अग्निप्रभावित व भूधंसान वाले क्षेत्रों की फेंसिंग कराई सुबह से ही बीसीसीएल अधिकारी कर्मचारियों के साथ इस काम में मुस्तैदी से जुटे रहे. बालुगद्दा के लोगों ने कहा कि महीने मे एक आध बार कई पशु भूमिगत आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस जाते हैं. कई बार तो बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. परंतु बीसीसीएल अधिकारी कभी गंभीर नहीं दिखते. कोयला सचिव के आने से इन खतरनाक इलाकों की फेंसिंग कराने का मतलब सोचने लायक है. दौरे में कोयला सचिव अमृत लाल मीणा के साथ कोल इंडिया चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल, आनंद जी प्रसाद, एम के सिंह, धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार, सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा, दिलीप भगत, केके सिंह, सपन मंडल समेत बीसीसीएल के कई अधिकारी मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *