• Mon. Feb 16th, 2026

धनबाद बीजेपी में गुटबाजी सतह पर , महानगर जिलाध्यक्ष को हटाने व पार्टी शुद्धिकरण के लिए भाजपाईयों के एक गुट ने किया हवन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 1, 2024

 

*धनबाद :* भारतीय जनता पार्टी का एक गुट रविवार को धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ खुल कर सामने आया और रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के शुद्धिकरण के लिए हवन किया जिसमे धनबाद जिला भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने कहा की श्रवण राय के आने से पार्टी अशुद्ध हो गया है जिसकी शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जब से वे जिला अध्यक्ष बने है एक ही परिवार में दो – दो लोगो को पद दिया गया है, पैसे लेकर पद को बेचा जा रहा, किसी को भी पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इसलिए पार्टी की शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रह है।

 

 

अब देखना है कि पार्टी जिलाध्यक्ष इस मामले में बागी भाजपाईयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्या करते है..और पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या रुख अपनाती है..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *