• Wed. Apr 1st, 2026

धनबाद बार एसोसिएशन के बागियों का बदला मन, हुई घर वापसी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2023

 

*धनबाद :* धनबाद बार एसोसिएशन में बीते कुछ दिनों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया. बार एसोसिएशन के नवगठित कमेटी के सभी नौ नाराज पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया.

crescent ad

बार एसोसिएशन के यूको बैंक स्थित अकाउंट से राशि निकासी पुन बहाल करने का निर्णय लिया गया.

महासचिव जीतेंद्र कुमार सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारी की बैठक बुलाई थी. बैठक में महासचिव ने बागी पदाधिकारी की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांग पूरी करने का आश्वासन दिया तथा 29 सितंबर की दोपहर तीन बजे जेनरल बॉडी मीटिंग बुलाने की घोषणा की. नवगठित कमेटी से इस्तीफा देने वाले कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी तथा सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल की कमेटी 26 अगस्त को बार एसोसिएशन में आकर उनसे बातचीत की थी तथा मामले को सुलझाने का सुझाव दिया था.

उनकी मुख्य मांग जेनरल बॉडी मीटिंग बुलाने की थी. साथ ही अधिवक्ताओं को पूजा अलाउंस देने तथा ठेकेदार को हटाने के अलावा परचेज व निगरानी कमेटी का गठन करने की भी मांग की गई थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *