• Sat. Mar 14th, 2026

धनबाद निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 4, 2023

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने मंगलवार को बरवाअड्डा हवाई अड्डे के सामने निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए निर्मित कमरे, एप्रोच रोड, सभाकक्ष, पार्किंग, निकास एवं प्रवेश मार्ग के निर्माण, फायर फाइटिंग सिस्टम सहित सभी प्रकार के सिविल कार्य के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नए समाहरणालय भवन का निर्माण आम नागरिकों की सहूलियत को केंद्र में रखकर करना महत्वपूर्ण है। संबंधित अभियंता को सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री नंदकिशोर गुप्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री नागेन्द्र नाथ देव, कनीय अभियंता श्री अजीत कुमार, आर.अस. अग्रवाल इन्फ्राटेक के राहुल अग्रवाल, अंचलाधिकारी गोविंदपुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *