
*धनबाद -डीवीसी कर्मी एक जून से फेस स्कैनर के जरिये बनाएंगे जाएंगे हाजिरी*


सभी कर्मियों का हुआ रजिस्ट्रेशन। कोरोना महामारी में होगा एक दूसरे से बचाव
शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं कोरोना महामारी से सुरक्षा को देखते हुए अब डीवीसी के कर्मी फेस स्कैनर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. 1 जून से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. डीवीसी के प्रशासनिक भवन सहित तमाम कार्यालयों में फेस स्कैनर लगा दिया गया है. 27 एवं 28 मई को इसके लिए तमाम कर्मियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है, जिससे कि फेस स्कैनर हर व्यक्ति की पहचान कर सके.

फेस स्कैनर लगाने के पीछे डीवीसी के दो मकसद हैं. पहला कर्मी समय पर अपने कार्यालय पहुंचेंगे और पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य का निर्वाह करेंगे. साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए एक दूसरे के संपर्क में भी नहीं आएंगे. मालूम हो कि डीवीसी ने इससे पूर्व अपने कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए थंब इंप्रेशन लगाया था. कोरोना महामारी के कारण थम्ब स्कैनर बंद करना पड़ा. बाद में डीवीसी ने फेस स्कैनर लगाने की मुहिम छेड़ी. अब एक जून से सारे कर्मी फेस स्कैनर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
