• Wed. Jan 14th, 2026

धनबाद डीटीओ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान टैक्स की चोरी में किया पांच हाइवा वाहन जप्त।

ByAdmin Office

Apr 27, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। धनबाद डीटीओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सिंदरी विधानसभा अंतर्गत झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिससे अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं वाहन जांच के क्रम में डीटीओ श्री सिंह ने पीएनटीसी ट्रांसपोर्ट द्वारा होने वाली ट्रांसपोर्टिंग हाइवा वाहनों की कागजात खंघाला, जिसमे झारखंड टैक्स की चोरी के साथ साथ कई खामियां पाया। तत्पशचात पांच हाइवा वाहनों को जप्त किया। सर्व प्रथम वाहन गाड़ी नंबर डब्लू बी 37 सी 0162 हाइवा को तिसरा थाना क्षेत्र में जप्त किया जो तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार को सौप दी। और अन्य चार वाहनों को राखित पुर रेलवे स्टेशन पास जप्त किया । जिसे बलियापुर थाना को सौप दिया है। डीटीओ श्री सिंह ने बताया कि जो हाईवा वाहनों इंटर स्टेट से लाकर धनबाद जिला में अवैध तरीके से चलाने का काम कर रहे हैं, वैसे भी वाहनों की जांच की जा रही है और ट्रैफिक नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जप्त की जायेगी।
इसके लिए लागतार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जो भी वाहन सुरक्षा मनकों को ताक पर रख ओभर लोडिंग कर ट्रांसपोर्टिंग कर रहे हैं वैसे भी बहनों को चिंहित कर उनपर भी ट्रैफिक नियमानुसार चलान काटा जायेगा। वहीं डीटीओ द्वारा जांच अभियान चलाएं जाने से ट्रांसपोर्टरों व हाइवा मालिकों मे हड़कंप मच गई। जिससे झरिया बलियापुर मुख्य सड़क किनारे हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई। सभी चालक अपने अपने गाड़ियों को बचाने के लिए लॉक कर अन्यत्र जाकर छिप कर रोड़ किनारे दुकानों में बैठ गए और डीटीओ साहब के जाने का इंतजार घंटो करते दिखे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *