
*गोविंदपुर के हार्डकोक भट्ठा में 6000 टन कोयले के भंडारण की हो रही जांच*

धनबाद :एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन के पदभार संभालते के बाद लगातार कोयला चोरी के खिलाफ धनबाद में अभियान जारी है. स्थानीय थानों की टीम ने की रात को राजगंज, बाघमारा, भूली और झरिया में छापेमारी।

अलग-अलग जगहों से करीब 520 टन चोरी का कोयला जब्त किया गया। वहीं गोविंदपुर के एक हार्डकोक भट्ठा में संदेह के आधार पर पुलिस ने छह हजार टन कोयले का भंडारण को पकड़ा. पुलिस और माइनिंग विभाग इस भट्ठे में कोयले के कागजात की पड़ताल कर रही है.
डोमनपुर में अवैध रूप से चलाए जा रहे कोयला डिपो में छापेमारी कर कोयला जब्त किया. जब्त कोयले का वजन करीब 350 टन बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार कोयले को अवैध धंधेबाजों ने यहां छिपा कर रखा था. जब्त कोयले को हाइवा वाहन से उठाकर तेतुलमारी स्थित मोदीडीह कोलियरी में भेजा गया. कोयले की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अवैध धंधेबाजों ने इस डिपो में कोयले को छिपा कर रखा है. थाना प्रभारी आलोक सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस ने छापेमारी कर इस कोयले को जब्त किया. जेसीबी से कोयला लोड करवा कर मोदीडीह कोलियरी में भेजा गया.
भूली में 50 टन कोयला जब्त भूली पुलिस एवं सीआईएसएफ ने भूली ए ब्लॉक में छापेमारी कर करीब 50 टन कोयला जब्त किया. भूली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि ए ब्लॉक नदी के समीप तस्करों ने कोयला जमा कर रखा गया है. जब्त कोयले को बीसीसीएल के हवाले कर दिया गया
*अंबोना रोड के भट्ठे में कागजात की जांच*
अंबोना रोड स्थित निशा फूड हार्डकोक भह्वा में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 6000 टन कोयला बरामद किया. यह हार्डकोक भट्ठा विवेक अग्रवाल एवं सोनू सिंह का बताया जा रहा है. छापेमारी के बाद पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कोयले की मापी कराई. जिला खनन विभाग के अधिकारियों ने भी भट्ठा पहुंच कर मामले की पड़ताल की. कोयला बीसीसीएल एवं ईसीएल की कोलियारियों का बताया जा रहा है.
हार्डकोक के मालिकों ने कोयले के कागजात पुलिस को दिखाया. मालिकों की ओर से प्रस्तुत कागजातों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
