
धनबाद :- कांग्रेस इंटक प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपराज्यपाल नई दिल्ली, पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, धनबाद उपायुक्त सहित नार्थ एवेन्यू थाना प्रभारी को पत्र लिखकर बताया है कि झारखंड के धनबाद जिला के दलित मजदूर गौतम कुमार दिल्ली में परिसंघ नामक संगठन में कार्य करता था। परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी हैं। गौतम कुमार परिसंघ का कार्यालय 192 M.P Flat North Avenue,(RML Hospital) N – दिल्ली में कार्य करता था। गौतम कुमार ने मुझे पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि डॉक्टर उदित राज हमेशा गौतम कुमार को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया करते थे। जनवरी 2022 में गौतम कुमार के साथ डॉक्टर उदित राज जी के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक अनहोनी घटना घटी थी उस समय मैं भी वहां पार्टी में उपस्थित था। उक्त मामला क्षेत्रीय प्रशासन तक पहुंची थी और उस मामले में रात्रि में ही गौतम कुमार को थाने से बेल मिल गई थी। मैं झारखंड के धनबाद से हूं और गौतम कुमार भी धनबाद का रहने वाला है हमारे जिला का प्रवासी मजदूर था जिससे मेरी जान पहचान थी , इस कारण गौतम कुमार के कहने पर मैने North Avenue के थाने में जाकर उसकी जमानत कराई थी। जब मैं झारखण्ड लौटा तो गौतम कुमार ने हमें पत्र लिखकर कुछ बातों से अवगत कराया जिसमें उसने अपनी जान को डॉक्टर उदित राज से खतरा है की बात बताई। तब से लेकर आज तक गौतम कुमार का कोई फोन नहीं आया ना ही वह खुद वापस आया है। गौतम कुमार ने पत्र में लिखा है कि अनुसूचित जाति/जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने दबाव डालकर मुझ से एक वीडियो बनवाया था ताकि वह अपने आप को बचा सके। गौतम कुमार का अपनी जान को खतरा है बताते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया (ट्वीटर & फेसबुक) पर छोड़ा था। उक्त घटना के पश्चात मै कुछ महीनो तक दिल्ली पुलिस के संपर्क में रहा लेकिन गौतम की कोई भी जानकारी नहीं मिली। दिल्ली पुलिस भी गौतम कुमार को खोज रही थी और हम भी अपने स्तर से पता लगाने का प्रयास किए पर गौतम कुमार का कुछ पता नहीं चला। गौतम कुमार कहां है और किस स्थिति में कोई पता नहीं है। मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गौतम कुमार ने जो पत्र में अपनी जान को खतरा बताया था उसकी लिखी बातों सत्य होने की आंशका है। इसलिए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गौतम कुमार की खोज बीन के लिए निष्पक्ष जांच कराने की मांग कि।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
