• Thu. Mar 5th, 2026

धनबाद : चिरकुंडा के टाउन हॉल और विवाह भवन का होगा आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2022

*धनबाद : चिरकुंडा के टाउन हॉल और विवाह भवन का होगा आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण।*

मार्स कंसल्टेंसी रांची के सदस्य शुभम कुमार ने किया निरीक्षण
चिरकुंडा नगर परिषद के टाउन हॉल एवं मैरिज हॉल का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण होगा. इस उद्देश्य से मार्स कंसल्टेंसी रांची के सदस्य शुभम कुमार व अन्य ने 11 जून शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद डीपीआर बनाया जाएगा. कहा कि टाउन हॉल, मैरिज हॉल के साथ अंबेडकर स्टेडियम,पम्पू तालाब और पार्क का डीपीआर भी तैयार किया जाएगा. इस संबंध में सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने कहा कि सारा काम 15 वें वित्त की राशि से किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष डब्लू बाउरी, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन,जेई उत्तम कुमार, पार्षद संजीव कुमार सिंह, विजय यादव, वरुण दे आदि मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *