
*धनबाद :* बैंक मोड़ इलाके में टेंपल रोड पर ई-रिक्शा चालकों और दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद दुकानदारों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया. शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार टेंपल रोड पर शनिवार को ई-रिक्शा चालकों और दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुराना बाजार टेंपल रोड को जाम कर दिया. इस दौरान नाराज दुकानदारों ने ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग की. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई है. वहीं घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने बैंक मोड़ थाने में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
महिला को धक्का मारने के बाद शुरू हुआ विवादः जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक ने एक महिला को धक्का मार दिया. जिससे महिला को चोट लग गई. इसके बाद वहां के स्थानीय दुकानदारों ने ई-रिक्शा चालक का विरोध किया.
पहले ई-रिक्शा चालकों ने की दुकानदार की पिटाईः उक्त ई-रिक्शा चालक ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर उस दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में लगभग 3-4 दुकानदारों का सिर फट गया है.
दुकानदारों ने की ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांगः घटना के बाद पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुराना बाजार टेंपल रोड को जाम कर दिया. मौके पर बैंक मोड़ थाना की टीम पहुंच कर स्थानीय दुकानदारों को समझाने की कोशिश में जुटी है. स्थानीय दुकानदार और पुराना बैंक चेंबर के सदस्य ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने भी जताया विरोधः इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बताया कि आए दिन ई-रिक्शा चालकों की वजह से सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिससे हमेशा मारपीट की आशंका बनी रहती है. इसको लेकर कई बार ई-रिक्शा चालकों को समझाया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. इस मामले से धनबाद ट्रैफिक डीएसपी को भी कई बार अवगत कराया गया है. एसपी के संज्ञान में भी मामला रखा गया है, लेकिन ई-रिक्शा चालक प्रतिदिन अपनी हरकतों से लोगों को परेशान करते हैं.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
