• Sat. Mar 14th, 2026

धनबाद के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने प्रबंधन पर पैसे ऐंठने का लगाया आरोप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 4, 2023

 

*धनबाद :* जिला के बरटांड़ स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और अधिक बिल लेने का आरोप लगाया है। हॉस्पिटल में हंगामा की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर को शांत कराया.
: पैसे को लेकर अस्पताल में घंटों पड़ा रहा शव, परिजनों की लाचारी देख पसीजा प्रबंधन का दिल
*अस्पताल प्रबंधन पर पैसे ऐंठने का आरोप :*
परिजनों का कहना है कि टुंडी कदैया के रहनेवाले जशिम अंसारी को इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर की ओर से बताया गया कि जशिम के आंत में छेद है. अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद ठीक हो जाने का आश्वासन दिया था. ऑपरेशन का खर्च 45 हजार रुपए बताया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने अब 1 लाख 4 हजार रुपए का बिल थमा दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि ओटी में ऑपरेशन के दौरान ही जशिम की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसके मौत की बात नहीं बताई गई. इस दौरान डॉक्टर ने महंगी दवाइयां मंगवायी. तीन चार घंटे तक यूं ही दौड़ाते रहे. इसके बाद जशिम की मौत की सूचना दी गई. परिजनों के अनुसार पैसे ऐंठने के लिए प्रबंधन की ओर से मरीज की मौत की खबर समय पर नहीं दी गई.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *