• Thu. Jan 1st, 2026

धनबाद के जाने माने चिकित्सक डॉ महापात्रा की बेटी बनी मिस इंडिया क्वींस ऑफ हार्ट 

ByAdmin Office

Jan 3, 2023

 

अंतर्कथा संवाददाता उमेश चौबे

बलियापुर: धनबाद जिला के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ एनआर महापात्रा की बेटी अपराजिता प्रियदर्शनी मिस इंडिया क्विज ऑफ हार्ट बनी है। अपराजिता प्रियदर्शनी के इस सफलता से धनबाद के लोगों में हर्ष है। दिल्ली के हयात होटल में आयोजित प्रतियोगिता में अपराजिता को खिताब से नवाजा गया। वर्तमान में अपराजिता कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी कंसलटेंट के रूप में काम कर रही है। प्रतियोगिता का आयोजन सलोनी अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल की ओर से किया गया था। जज के रूप में सलोनी राउत थी। प्रतियोगिता का उद्देश्य वर्किंग वूमेन को उनके दायरे से बाहर निकाल उनकी खूबियों को समाज के समक्ष लाना है। मालूम रहे कि अपराजिता प्रियदर्शनी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही। धनबाद पब्लिक स्कूल में पठन-पाठन की। वर्ग 9 में बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड मिला था। 12वीं सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में पढ़ाई की। वर्ष 2014 में पांडिचेरी विनायक मिशन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की। लंदन विश्वविद्यालय में एफआरकेइएम की है। फिलहाल अपोलो अस्पताल कोलकाता में एजेंसी कंसलटेंट के रूप में काम कर रही है। प्रियदर्शनी ने मरीजों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेहनत कर सेवा देती रही। उसे उस समय बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। धनबाद के समाजसेवी आलोक कुमार अग्रवाल व अपराजिता की मां इंदिरा महापात्रा ने भी उन्हें बधाई दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *