• Thu. Sep 25th, 2025

धनबाद का मौसम एक बार फिर सर्द,15 दिसम्बर से होगी कपाने बाली ठंडी,

ByAdmin Office

Dec 5, 2022

 

धनबाद : शहर का मौसम बार फिर सर्द हो गया है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंडी हवा सर्दी का एहसास करा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव पूरे हफ्ते जारी रहने का अनुमान है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 तो मंगलवार को 10 डिग्री पर रहने की संभावना है। दिन का तापमान भी 27-28 के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बंगाल की खाड़ी में ले प्रेशर सक्रिय हो रहा है। इसके सात दिसंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इससे नौ दिसंबर तक दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से में बारिश होगी। डिप्रेशन के बादल इस ओर आने से यहां भी आंशिक प्रभाव दिखने के आसार हैं।

बुधवार तक दिन और रात का मौसम सर्द रहने के बाद गुरुवार से बादलों की आवाजाही से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच सात दिसंबर को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाओं का आगमन हो सकता है जिससे दिन में बादल छाने के बाद शाम ढलने से मौसम में ठंडक घुलने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन से दक्षिण भारत में बारिश के साथ ही मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून की विदाई होते ही हिमालय की पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की बारंबारता बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होते ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का आगमन होगा। 15 दिसंबर के आसपास कंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो सकती है। निचले स्तर पर उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड

धनबाद : शहर का मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंडी हवा सर्दी का एहसास करा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव पूरे हफ्ते जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 तो मंगलवार को 10 डिग्री पर रहने की संभावना है। दिन का तापमान भी 27-28 के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बंगाल की खाड़ी में ले प्रेशर सक्रिय हो रहा है। इसके सात दिसंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इससे नौ दिसंबर तक दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से में बारिश होगी। डिप्रेशन के बादल इस ओर आने से यहां भी आंशिक प्रभाव दिखने के आसार हैं।

बुधवार तक दिन और रात का मौसम सर्द रहने के बाद गुरुवार से बादलों की आवाजाही से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच सात दिसंबर को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाओं का आगमन हो सकता है जिससे दिन में बादल छाने के बाद शाम ढलने से मौसम में ठंडक घुलने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन से दक्षिण भारत में बारिश के साथ ही मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून की विदाई होते ही हिमालय की पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की बारंबारता बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होते ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का आगमन होगा। 15 दिसंबर के आसपास कंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो सकती है। निचले स्तर पर उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *