
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) एवं बीसीसीएल पदाधिकारियों के साथ झरिया मास्टर प्लान के उच्च जोखिम (हाई रिस्क) साइट्स की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी, जेआरडीए, बीसीसीएल के संबंधित एरिया एवं बीसीसीएल मुख्यालय से पदाधिकारी को शामिल कर बस्तीवार टीम का गठन किया जाएगा। टीम लिगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) व नन एलटीएच की सत्यापन स्थिति का आकलन करेगी।

बैठक में उपायुक्त ने आवंटन एवं स्थानांतरण की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने राजस्व/ मौजा प्लान में सभी साइटों के सटीक स्थानों को बीसीसीएल द्वारा चिह्नित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कुसुंडा, पुटकी बलिहारी, बस्ताकोला, लोदना, ईस्ट झरिया, वेस्ट झरिया, बरोरा, ब्लॉक टू, कतरास, सिजुआ के उच्च जोखिम साइट्स की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार, जिला कौशल पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक श्री डी. मित्तल, महाप्रबंधक जेआरडीए श्री देवेन्द्र माहापात्रा, सिनियर मैनेजर सर्वे श्री यू.के. कर्माकर, बाघमारा, झरिया व पुटकी के अंचलाधिकारी, बीसीसीएल के विभिन्न एरिया के महाप्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
