
धनंजय यादव की निर्मम हत्या एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ को लेकर आज झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक हुई। जिसमे अपराधियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी एवं शहर में बिगड़ते विधि व्यवस्था को लेकर जन आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वहीं इस मौके पर श्रीमती सिंह ने कहा कि झरिया कोयलांचल में अपराध किस प्रकार अपनी जड़े मजबूत करते जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो से तीन वर्षों में हत्याए , लूट ,फ़िरौती , रंगदारी जैसे मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। झरिया में भाजपा समर्थकों को टारगेट किया जा रहा है। इस माहौल में बिगड़ते विधि व्यवस्था को लेकर जन आंदोलन की जाएगी ताकि इस तरह की पूर्णवृति न हो। वह इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव अभिषेक पांडे राजकिशोर जैना स्वरूप भट्टाचार्य अखिलेश सिंह शैलेश सिंह चंद्रवंशी दिलीप भारती समेत कई अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
