• Thu. Feb 19th, 2026

द दीक्षा स्कूल के विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य प्रतिभा देख खुश हुए परिजन और शिक्षक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 5, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा शहर स्थित द दीक्षा स्कूल, बुधौल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शनी में भविष्य के विज्ञान में नवपरिवर्तन लाना अपना लक्ष्य बनाया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अश्विनी कुमार और प्राचार्या सूजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया । निदेशक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच,अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ग्लोबल वार्मिंग,सोलर सिस्टम,फूड चेन ,होमसिक्योरिटी अलार्म ,सोलर स्मार्ट सिटी,वाटर साइकिल ,ग्रीन सिटी ,डैम प्रोजेक्ट तथा अंडरग्राउंड वॉटर आदि सैकड़ो मॉडल निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों को देखकर अभिभावकों ने छात्रों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रदर्शनी में शामिल सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *