
केंदुआ : कहने को तो प्रेम एक ऐसा एहसास है जिसे मानव से लेकर पशु तक सभी करते हैं, जिसके होने पर सांसारिक प्रकरण का हिस्सा माना जाता रहा है, और ये होना भी जरूरी है। जहाँ किसी पुरूष का किसी स्त्री से प्रेम या किसी नर का मादा से प्रेम ये लाजमी है, किंतु इसके विपरीत एक लड़की का लड़की से प्रेम होना…….! आश्चर्य होने की ये बात नही है। कुछ ऐसा ही घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं11 के अलकुशा 6 नं में चर्चा का विषय बना हुआ है। बात कुछ महीनों पहले की है, नाम काल्पनिक)एक के घर मे किसी पूजा-पाठ के दौरान मिलन हुआ, पहले दोस्ती फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। घरवालों के साथ साथ मुहल्ले वाले भी यही समझते थे कि दोंनों अच्छी सहेलियाँ हैं, किन्तु यहाँ मामला हीं कुछ उल्टा था। दरअसल एक लड़की जो की 15-16 साल की है, उसे अपने से 12-13 साल की छोटी लड़की से इस कदर इश्क हो गया की उससे शादी करने को अमादा हो गई है, यहां तक कि जब इस बात की खबर परिजनों को हुई तो दोनों ने अहले सुबह घर से फरार चुके थे किंतु , किसी ने कुमारधुबी स्टेशन पर देख उन दोनों को पकड़ लिया और परिजनों की मदद से वापस ले आए। अब दोनों ने ये जिद पकड़ रखी है कि हमदोनों की शादी कर दो वरना आज नही तो कल हमलोग एक हो ही जायेंगे, हमदोनों को अलग करने की सोची तो हम अपनी जान देने को भो पीछे नहीं हटेंगे। बतादें की मामला इतना ही ज्यादा उलझ रहा है कि घरवाले और मोहल्ले वासी समझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसी घटनाओं के होने से आस-पास सहित पूरे समाज पर इसका क्या असर पड़ेगा और आने वाले पीढ़ी को इसका कितना नुकसान हो सकता है ये अंदाजा लगाया जा सकता है। क्या इस नए युग में इस चलन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए… ? सृष्टि के नियमों में बदलाव किया जाना उचित होगा… ? ऐसे न जाने कितने सवालों को इस नवीन पीढ़ी के नौनिहाल जन्म दे रहे हैं। इस घटना से अलकुशा, खैरा, कुस्तौर, बकरहट्टा सहित पूरे 11 नं वार्ड में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
