पाली. राजस्थान के पाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो लड़कियों को एकदूसरे से प्यार हो गया. रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी. पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई. मामला पाली जिले के जैतपुर थाने का है. थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाया लेकिन वो नहीं मानी और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी. पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. एक 20 साल की है जबकि दूसरी 25 वर्ष की है. पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई है. दोस्ती में प्यार में बदली तो शादी करने का फैसला किया. परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गई. थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही. एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ. सर! हमारी शादी करवा दो दोनों लड़कियों ने एसएचओ के सामने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई. एसएचओ ने पहले तो दोनों को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया. जब लड़कियों ने जिद नहीं छोड़ी तो दोनों के परिजनों से फोन पर बात कराई. फिर भी दोनों लड़कियां टस से मस नहीं हुईं. इतना ही नहीं दोनों ने घर जाने से ही इनकार कर दिया. अंत में थक-हारकर पुलिस ने शाम को दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर काउंसिलिंग के लिए भेज दिया. There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation महज छह सौ रुपये न देने पर पूर्ति गुप्ता की हत्या उनके हिस्ट्रीशीटर पिता संजय गुप्ता ने कर दी थी। चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस के लिए बुरी खबर, बंसीलाल की बहू किरण चौधरी ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ