• Sat. Mar 21st, 2026

दो नंबर गोपालीचक में जनता श्रमिक संघ का चक्का जाम आंदोलन हुआ बिफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2023

पुटकी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीवी एरिया अंतर्गत दो नंबर गोपालीचक में संचालित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में जनता श्रमिक संघ द्वारा 8 सूत्री मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज चक्का जाम आंदोलन किया जाना था जिस पर पुलिस प्रशासन ने उत्खनन स्थल से 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर विफल कर दिया जिससे जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिरा और उनका चक्का जाम आंदोलन हुआ विफल। सूत्र बताते हैं कि जनता श्रमिक संघ का चक्का जाम आंदोलन के लिए महिला पुरुष सैकड़ो की संख्या में आए कार्यकर्ता खनन स्थल के कुछ दूरी तक गए और पक्ष विपक्ष समर्थक आमने-सामने भी हुए किंतु पुलिस बल ने उन्हें वापस लौटा दिया। धरनार्थियों की सूचना पाकर पुटकी पुलिस मौके पर पहुंची एवं उन्हें समझा बुझाकर कर सफल वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस कड़ी व्यवस्था देख जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता आउटसोर्सिंग से दूरी बनाकर इर्द-गिर्द घूमते रहे। इस मामले को लेकर विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु आउटसोर्सिंग के उत्खनन स्थल पर बीती रात से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात था समाचार प्रेषण किए जाने तक इस संबंध में किसी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *