• Fri. Mar 13th, 2026

देवीपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम वन अधिकार समिति की बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर – : ग्राम वन अधिकार समिति की बैठक वन समिति अध्यक्ष व सचिव के साथ गुरुवार को की गई। जिसमें बीडीओ विजय राजेश बारला व सीओ उज्जवल कुमार सौरेन सहित सम्बंधित पंचायत सचिव, अंचल राजस्व उप निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान आदि मौजूद थें। जानकारी हो कि बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में से केवल आठ पंचायत धौबाना, राजपुरा, दरंगा, झुमरबाद, बाघमारी, रामुडीह, भोजपुर व बारवां के साथ की गई। जिसमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जितने भी वन सम्बंधित पट्टा हेतु आवेदन आया था। उसका निदान हेतु समिति के लोगों को कई तरह जानकारी प्रदान की गई। साथ 15 दिनों के अन्दर इसका निष्पादन करने का निर्देश वन समिति को दिया गया। ताकि योग्य लाभुक किसी तरह छूटे नहीं। बता दें कि छूटे नौ पंचायत अमडीहा, महुआटांड, जितजोरी, टटकियो, झुंडी, हुसैनाबाद, फुलकरी, मानपुर व कसाठी पंचायत के वन अधिकार समिति के के लोगों के साथ आज शुक्रवार को पुनः बैठक का आयोजन प्रखंड कार्यालय के सभागार में दिन के 11 बजे से होगा। मौके पर अंचल के प्रधान सहायक मनोज देव, प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरनाथ कुमार अमर, मुकेश मुर्मु, अंचल अमीन रोहित कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष वरुण राय, बबलू बरनवाल, वासुदेव यादव, जयकांत बिहारी आदि समेत कई लोग के साथ-साथ वन समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *