

देवघर:के जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गांव से 50 हज़ार की इनामी नक्सली कमांडर रेणु कोड़ा गिरफ्तार कर लिया गया है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है लेकिन यह खबर हर जगह फैल गयी है।

बिहार के लखीसराय जिला स्थित सुंदरहाल्ट पर ट्रेन पर हमला करने चलती ट्रेन में पुलिस जवान से हथियार लूट की घटना को भी अंजाम देने,हत्या, लूट समेत उस पर 19 मामले दर्ज हैं।

रेणु पर सरकार ने 50 हजार रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था। हार्डकोर नक्सली रेणु कोड़ा की गिरफ्तरी के लिएजसीडीह पुलिस और बिहार की जमुई पुलिस ने छापेमारी के दौरान रेणु कोड़ा के पास से हथियार भी बरामद किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेणु से जमुई पुलिस ने मलायपुर पुलिस स्टेशन में पूछताछ भी की। रेणु कोड़ा के उपर मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले में ट्रेन पर हमला कर पुलिस से हथियार लूटने, लेवी और फिरौती, हत्या और रंगदारी मांगने समेत कुल 19 मामले दर्ज हैं। सुंदरहाल्ट ट्रेन हमला मामले में रेणु ने कमांडर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रेणु कोड़ा कजरा कांड, झाझा रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी दफ्तर पर हमला कर हथियार लूट में भी शामिल रही है।
*नक्सली के लिए बनाती थी खाना,मिला कमांडर तक कि ओहदा*
मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के सराधी गांव की रहने वाली रेल कोड़ा ने गांव में रहते हुए ही नक्सली संगठन जॉइन कर लिया था। वह पहले नक्सलियों को खाना-पानी उपलब्ध कराती थी। जिसके बाद वह मार्गदर्शन में शामिल हो गई और अपने काम करने की क्षमता के बल पर वह नक्सलियों की चहेती बन गई। वो लंबे समय तक नक्सल कमांडर प्रवेज दा उर्फ अनुज उर्फ सहदेव सोरेन के साथ रही। वर्तमान में भी वह प्रवेज के साथ ही रहकर नक्सल गतिविधियों को अंजाम देती रही थी। रेणु कोड़ा के गांव सराधी को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
बताया जाता है कि दो महीने से जसीडीह के चपड़िया गांव मे छिपी थी रेणु कोड़ा को लेकर बिहार की जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। खबर थी कि वह जसीडीह थाना इलाके के चपाड़िया गांव में पिछले 2 महीने से ठिकाना बना कर छिपी हुई है। सूचना मिलते ही जमुई पुलिस ने जसीडीह पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चपड़िया गांव में छापेमारी की और रेणु कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
