• Fri. Feb 27th, 2026

दूध विक्रेता चंद्रदेव यादव की हत्या परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया ।जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चार नम्बर बंकर निवासी व दूध विक्रेता चंद्रदेव यादव उर्फ चांदू की हत्या सोमवार की रात उनके घर पर की गई हैं। धारदार हथियार से हत्या की गई हैं। घटना की खबर मिलने पर थाना प्रभारी बिनोद उरांव पहुचे और पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री के निशानदेही पर जोड़ापोखर पुलिस ने होरलाडीह में छापामारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सरकारी जमीन को लेकर पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पड़ोसियों द्वारा जबरन जमीन को घेराबंदी करने का विरोध करता था । पत्नी पंती देवी कुछ नहीं बता पा रही है । मृतक का तीन बेटी है।, एक बेटा रंजीत यादव 16 वर्षीय विवाहित बेटी सिंकू देवी, पिकी देवी गांव में है, अविवाहित राधिका कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के सम्बंध में बेटी सिंकू देवी ने बताया कि रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर होरलाडीह के दो युवक आए थे। और दोनो शराब के नशा में थे। पिताजी को जबरन शराब पिलाना चाहते थे। हो हल्ला मचा तो दोनों भाग गए। पिता की हत्या घर के पीछे गाय घर में की गई है। वह वहीं सोते थे। उस घर में दरवाजा नही है। बोरा का पर्दा लगा रहता था। उसी घर में हत्या की गई है। पुलिस आसपास के लोगो से जानकारी ले रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *