• Sun. Apr 5th, 2026

दुर्लभ रक्त के लिए परेशान मरीज को समर्पण एक नेक पहल संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024
crescent ad

 

धनबाद जिले के सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) अस्पताल में ईलाजरत चौबीस वर्षीय मरीज रेखा कुमारी प्रामाणिक की तबीयत खराब होने की सूचना सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को मरीज के परिजन ने देते हुए बताया कि वे बोकारो के रहने वाले हैं मरीज को पहले भी रक्त चढ़ाया जा चुका हैं परंतु शरीर में रक्त की अत्यंत कमी होने के कारण फिर से डॉक्टर ने एक यूनिट रक्त चढ़ाने को कहा हैं मरीज का रक्त समुह भी बहुत दुर्लभ हैं बी नेगेटिव हम सभी अपने ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं परंतु यह रक्त हमे नहीं मिल पा रहा हैं l
यह ख़बर प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए एक यूनिट बी नेगेटिव रक्त प्रदान करने का आग्रह किया इसके बाद ब्लड सेंटर द्वारा सभी कागज़ी प्रक्रियाओं को पूरा कर मरीज के रेखा के लिए रक्त प्रदान कर दी गई l
रक्त प्राप्त करने के बाद मरीज के परिजन काफी चिन्तामुक्त हुए और संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद किया l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *