
*धनबाद :* गिरिडीह के उसरी फॉल में डूबने से आईआईटी आईएसएम के एक छात्र की मौत हो गई। 28 वर्षीय मृतक राजेश कुमार बिहार के गया जिले का रहनेवाला था। वह धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में एमटेक का अंतिम वर्ष का छात्र था।
काफी मशक्कत के बाद उसे फॉल से जिंदा निकाला गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान गाड़ी में ही उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में उसकी जांच की गई। संदेह होने पर ईसीजी भी कराया गया, लेकिन इसीजी के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजेश के साथी विक्की ने राजेश के स्वजनों समेत धनबाद आईआईटी आईएसएम में फोन कर राजेश की मौत होने की सूचना दी। स्वजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

*बाइक से फॉल घूमने आए थे दोनों दोस्त*
मृतक राजेश का दोस्त विक्की वीआईपी कॉलोनी धनबाद का रहनेवाला है। उसने बताया कि दोनों साथ में इंजीनियरिंग कर रहे थे।
सुबह दोनों बाइक से उसरी फॉल घूमने आए थे। घूमने के बाद घर के लिए निकलने वाले थे। करीब 11 बजे राजेश फॉल के पास फोटो सूट कराने लगा।
*कैसे घटी यह दुर्घटना*
वह फॉल के करीब पत्थर के पास बैठकर फोटो सूट करा रहा था। उसी समय स्लीप करते हुए गहरे फॉल में डूब गया। आसपास के लोगों की मदद से काफी देर के बाद उसे जिंदा निकाला गया। उसके बाद उसे उल्टी भी कराई गई। गिरिडीह शहर से वाटर फॉल आए युवाओं ने अपनी गाड़ी से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
*क्या बोले एएसआई*
घटना की जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट से एएसआई सुबोध कुमार घटनास्थल पहुंचे और लोगों के सहयोग से युवक को फॉल से निकलवाया। युवक की मौत से दोस्त विक्की भी सदमे में है। एएसआई सुबोध कुमार ने बताया कि धनबाद से दोनों युवक फॉल घूमने आए थे। फॉल में गिरकर एक की मौत हो गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
