• Thu. Feb 19th, 2026

दीपचंद ठाकुर के शवयात्रा में शामिल हुए टीएसएस के सदस्य, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022

 

संवाददाता : बरही

पदमा प्रखंड के बंदरबेला निवासी दीपचंद ठाकुर उम्र 65 वर्ष का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश पर टीएसएस के दर्जनों कार्यकर्ता मृतक परिवार से मिलने पहुंचे और दुख की इस घड़ी में परिवार के अन्य सदस्यों की भांति उनके साथ खड़े रहे और शवयात्रा में भी शामिल रहे। साथ ही परिवार के प्रत्येक सुख-दुख में इसी प्रकार साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। मौके पर तिलेश्वर साहू सेना के प्रखंड उपाध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, बिनोद ठाकुर, सन्नी गुप्ता, मनोज सोनी, सरोज ठठेरा, अशोक ठाकुर, संतोष ठाकुर, कारू साव, बैजनाथ ठाकुर, अरविंद ठाकुर, रौशन ठाकुर, गौतम ठाकुर, किशोरी ठाकुर आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *