• Fri. Feb 20th, 2026

दिशा की बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए बरही विधायक ने दमदार तरीके से रखी अपनी बात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024

 

 

हजारीबाग जिला में उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को दिशा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बरही विधानसभा के सम्पूर्ण विकास के लिए काफी दमदार तरीके से क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया और उनके निदान की मांग की। इससे पूर्व उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विधायक उमाशंकर अकेला का बुके देकर बैठक में स्वागत की। दिशा की बैठक में विधायक श्री अकेला ने बरही पेयजल पुनरुद्धार योजना में तेजी लाने का आग्रह किया। सभी जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर जल नल योजना की जांच माननीय विधायक की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में की जाय। इसके अलावा DVC तिलैया डैम निर्माण के समय विस्थापित गांव के ग्रामीणों को दूसरे गांवों में बसाया गया था उन गांव के लोगों को मालिकाना हक का रसीद निर्गत नहीं किया जा रहा है। रसीद निर्गत करने की मांग की। साथ ही विधायक श्री अकेला ने दैहर एवं चोरदाहा पंचायत के जिन गांवों में बिजली नहीं है उन गांव में बिजली कब तक पहुंचेगी प्रश्न करने पर महाप्रबंधक द्वारा दो माह में बिजली देने का बात कही गई। साथ ही विधायक ने श्री अकेला ने कहा कि मध्य विद्यालय हथिया, पंचायत बरहमौरिया के प्रांगण में ट्रांसफार्मर लगा है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसपर विभाग ने इसे जल्द हटाने का आश्वासन दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *