• Tue. Mar 3rd, 2026

दिल्ली में रिश्ते का कत्लः मंगेतर के साथ मिलकर बेटी ने मां को बेरहमी से मार डाला, दोस्त भी अरेस्ट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2024

 

 

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका से हत्या की एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है. बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. महिला की पहचान 58 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है. महिला नजफगढ़ में अकेली रहती थी. पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की बेटी मोनिका, उसके मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को हिरासत में लिया है.

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात 16 अगस्त की है. जहां 58 वर्षीय महिला के हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी.

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर सुमित्रा बेडरूम के फर्श पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी. उसके माथे, आंख और दोनों हाथों की कलाई और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के कई निशान थे. उसके मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

 

अंकित सिंह के मुताबिक, घर के आस-पास के सीसीटीवी जांच में पता चला कि 15 अगस्त की देर रात 2.30 बजे मोनिका अपने मंगेतर और उसके दोस्त योगेश को सुमित्रा के घर आते हुए देखा गया. इस आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इनसे पूछताछ कर रही है. आशंका है कि बेटी मां की हत्या में शामिल है. हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *