
बलियापुर: आदिवासी कुड़मि समाज द्वारा
दिल्ली एनसीआर में रहने वाले सभी कुड़मि परिवार प्रथम बार दिल्ली में आयोजित हो रहे टुसू परब आखाइन जातरा मिलन समारोह में सहपरिवार हर्ष उल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में टुसू और टुसू परब के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही साथ टुसू परब गीतों में महिलाएं बच्चे पुरुष सभी झूम कर नाचे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने कुड़मि जनजाति के संस्कृति और परब को इसी प्रकार हर्षो उल्लास के साथ दिल्ली में आगे भी मनाते रहने का प्रण लिया। समाजिक कार्यकर्ता बीएन महतो व कामेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड की संस्कृति बहुत ही सुन्दर है । कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। तमाम लोगों को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
