• Fri. Jan 2nd, 2026

दिल्ली एमसीडी चुनाव : एमसीडी चुनाव में AAP का परचम, एग्जिट पोल में जानें भाजपा-कांग्रेस का हाल

ByAdmin Office

Dec 5, 2022

 

Exit Polls Delhi MCD election 2022 Live: दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं। इस बार करीब 50 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह पिछली बार से करीब 3 प्रतिशत कम है। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्ड के रिजल्ट लॉक हो चुके हैं। परिणाम 7 दिसंबर को आएगा। दिल्ली MCD चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आज शाम 6 बजे आएंगे एग्जिट पोल दरअसल मतदाताओं से रायशुमारी होती है। इनसे रिजल्ट से पहले सरकार का संकेत मिल जाता है। चुनाव के दौरान एग्जिट पोल मतदाताओं को प्रभावित न करें। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से बंदिश रहती है।

जी न्यूज के एग्जिट पोल में आप को स्पष्ट बहुमत के संकेत

भाजपा- 82- 94
आप- 134-146
कांग्रेस- 8-14
अन्य- 14-19

TV9- ऑन द स्पॉट MCD चुनाव एग्जिट पोल

बीजेपी- 92-96
आप- 140-150
कांग्रेस- 6-10
अन्य- 03

इंडिया न्यूज जन की बात का एग्जिट पोल
बीजेपी- 70 से 92
आप- 159 से 175
कांग्रेस- 7 से 4
अन्य -1

टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत

आप- 146-156
भाजपा- 84-94
कांग्रेस- 6-10
अन्य- 0-4
आम आदमी को बढ़त
इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार, आप को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 69-91 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलती नजर आ रही है। अन्य को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है।

किसे कितने वोट मिले

चुनाव में भाजपा को 35% वोट मिले है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 43% लोगों ने वोट दिया है। कांग्रेस को 10% वोट मिले।
MCD चुनावों में पिछड़ी भाजपा
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, भाजपा चुनावों में पिछड़ती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 34% महिलाओं ने वोट दिया है। वहीं, 36% पुरुषों ने वोट दिया।

चुनाव में आप के लिए अच्छी खबर

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 46% औरतों ने वोट किया है। वहीं 40% पुरुषों ने पार्टी को वोट दिया है
परिसीमन के बाद पहला चुनाव
दिल्ली MCD चुनाव में हाल ही में परिसीमन हुआ था। जिसके बाद ये पहला निकाय इलेक्शन है। राजधानी में 13,638 पोलिंग बूथ बनाए। चुनाव में 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल हुआ।

इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव का सीन पिछले चुनाव से बिल्कुल अलग है। साल 2012 तक एमसीडी में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ करता था। राजधानी की राजनीति में आम आदमी पार्टी के एंट्री के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। फिर आप कांग्रेस को पछाड़कर बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बन गई। वर्ष 2012 के इलेक्शन में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था।

उस चुनाव में भाजपा 36.74% वोट पाकर पार्टी बनी थी। कांग्रेस 30.54% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। 2017 के चुनाव में आप की एंट्री के बाद बीजेपी अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही थी। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। भाजपा को 36.02% वोट मिले थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया और 26.21% वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, कांग्रेस 21.21% वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *