• Thu. Mar 5th, 2026

दिलचस्प : रेंजर के घर मिला 99 लाख,रेंजर और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 26, 2022

*दिलचस्प : रेंजर के घर मिला 99 लाख,रेंजर और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार*


*चाईबासा* झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपए के साथ मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) विजय कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में ढाई हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी।इसके बाद एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वादी से घूस लेते हुए रेंजर और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद किए गए।

एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर जामशेदपुर ले गई है। वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।
बताया जाता है कि उनको गिरफ्तार करने के बाद मनोहरपुर स्थित उनके घर में छापामारी एसीबी की टीम ने की।जिसके बाद उसके घर से 99 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है। एसीबी की टीम रेंजर से पूछताछ कर ही है।बताया जाता है कि उनके खिलाफ कई और गंभीर आरोप लगाये गये है।

जिसको लेकर जांच की जा रही है।वह पैसे कहां से आया है।यह बताने में रेंजर असमर्थ है।उससे गहन पूछताछ की जा रही है।बताया जाता है कि चाईबासा से लकड़ी ले जाने के लिए रेंजर घूस मांग रहा था।जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *