• Tue. Mar 17th, 2026

दिग्वार के चंडी स्थान में भव्य मेले का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

 

दारू ( हजारीबाग):मकर संक्रांति के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत दिग्वार पंचायत में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चंडी स्थान में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया महेंद्र मुर्मू ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2004 में इसकी शुरूआत प्रखंड के लगभग सभी पंचायत ने मिलकर की थीं उसके बाद लगातार यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है।

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हमारे पूर्वजों का इस स्थान से आस्था जुड़ा है जो पहले यहां पूजा पाठ किया करते थे अब धीरे-धीरे इसे एक बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में दान के रूप में जो भी राशी प्राप्त होता है उसे अभी विशाल शिव मंदिर निर्मित करने में लगाया जा रहा है। ये अर्धनिर्मित मंदिर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा इससे अब पर्यटकों का आना-जाना भी बढ़ेगा।

मेले में प्रखंड क्षेत्र के अलावे चुरचू ,सदर ,इचाक व टाटीझरिया प्रखंड से काफी संख्या में लोग मां चंडी का दर्शन करने व मेले का आनंद लेने पहुंचे थे। मेले में घरेलू सामान बिक्री व मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाया गया था। वहीं इरगा चंडीस्थान में पिछले वर्ष से मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

कंजिया स्थित चंडीस्थान स्थान में दो दिवसीय मेला लगाया गया है जबकि इरगा में एक दिवसीय मेला लगाया गया है।

*आस्था का केंद्र है कंजिया का चंडीस्थान*
दिगवार पंचायत अंतर्गत कंजिया स्थित चंडीस्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। पहले लोग अपने आप मन्नत मांगा करते थे और प्रसाद के रूप सेवई का भोग लगाते थे। वहीँ वर्तमान समय मे मन्नते पूरी होने पर लोग नारियल ,मुर्गा व बकरे की बली देते है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *