• Sat. Sep 27th, 2025

दिगंबर जैन पंचायत में यातायात प्रभारी रोहित सिंह को किया सम्मानित।

ByAdmin Office

Nov 6, 2022

 

पिछले कई वर्षों के पर्व के उपरांत यह वर्ष का पर्व यातायात की व्यवस्था में काफी सफल रहा है :– दिगंबर जैन पंचायत।

हजारीबाग जब व्यक्ति नेक और सहनशीलता के कार्य करते हैं तो लोग बधाई और उन्हें सम्मानित के लिए दूर भी नहीं हटते ऐसे ही है अपना हजारीबाग। यदि हम सफलतापूर्वक कोई कार्य को संपन्न कर दें तो हजारीबाग की के विभिन्न समाज के लोग हमारा प्रोत्साहन अवश्य करेंगे हम बात कर रहे हैं हजारीबाग शहर के यातायात प्रभारी रोहित सिंह की जो पिछले कई दिनों से शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर एक नई कीर्तिमान को हासिल कर रहे हैं इनकी देखरेख में दुर्गा पूजा, दीपोत्सव का महापर्व, लोक आस्था का महापर्व छठ सफलतापूर्वक यातायात के बीच संपन्न हुआ। इसी सफलता को लेकर श्री दिगंबर जैन पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने यातायात थाना पहुंचकर रोहित सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं आभार प्रकट पत्र सौंपा है। आभार प्रकट पत्र में दिगंबर जैन पंचायत में अंकित किया है कि पुलिस निरीक्षक शहर थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह यातायात थाना हजारीबाग आपके द्वारा हजारीबाग शहरी क्षेत्र में दशहरा दीपावली एवं छठ में बेहतर तरीके से यातायात का संचालन किया गया है। विशेष रूप में छठ में झंडा चौक एवं झील परिसर के यातायात को सुविधाजनक तरीके से संचालित किया गया है जिसके लिए दिगंबर जैन पंचायत आपका आभार प्रकट करती है तथा आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि हमने कई वर्ष के पर्व को देखा है और उसके यातायात की व्यवस्था को भी देखा है पर यह वर्ष का पर्व भी ऐतिहासिक रहा और यातायात की व्यवस्था भी बेहद सुविधाजनक रही जिसके लिए श्री दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग ने रोहित सिंह को सम्मानित किया है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत की प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त महामंत्री सुबोध सेठी, मंत्री विनीत छाबड़ा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सांसद प्रतिनिधि टोनी जैन एवं रजत गंगवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *