• Tue. Mar 24th, 2026

दारू मे शान्तिपूर्ण संपन्न हुआ 67.06% मतदान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

दारू

 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र 14 अंतर्गत दारू प्रखंड में शान्तिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। कहीं-कहीं कुछ मतदान केन्द्र में विलंब से मतदान शुरू हुआ। जिसमें ईवीएम मशीन की सेटिंग में गड़बड़ी होने के कारण लोग देर से मतदान शुरू किया। वहीं तपती गर्मी में भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। पुरुषों से महिलाओं में मतदान करने की ज्यादा जागरूकता देखा गया। वहीं वृध्द भी पीछे नहीं रहे। 96 वर्ष के वृद्ध भी मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंचे। वहीं पूरे प्रखंड में 67.06% मतदान किया गया। वही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करने में प्रशासन भी सक्रिय थी। दारू थाना प्रभारी सफीक खान अपने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद भी सभी मतदान केन्द्र पर घूम-घूम कर मतदान की जायजा लेते हुए सभी को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद भी तपती धूप में सभी मतदान केन्द्र का जायजा लेते हुए मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को सुविधा दिया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *