• Thu. Mar 5th, 2026

दारू प्रखंड क्षेत्र में डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 25, 2023

 

दारू (हज़ारीबाग )- डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं का मंगलवार को निरीक्षण कर विकाश कार्य की वस्तुस्तिथि की जानकारी लिया l डीडीसी सबसे पहले मध्य विद्यालय महेशरा पहुंचे और विद्यालय भवन कार्य का निरीक्षण किया, निरीक्षण कार्य में कमी पाए जाने पर संवेदक को फटकार लगाई l विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने डीडीसी को बुके और तस्वीर देकर उनका स्वागत किया l इसके बाद वह महेशरा प्लस टू उच्च विद्यालय गई जहां पर तीन करोड़ की लागत से बनाए जा रहे विद्यालय भवन व चारदीवारी निर्माण कार्य का उन्होंने निरीक्षण किया l यहां पर संवेदक द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण कार्य की उन्होंने सराहना की, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश ने उन्हें बताया कि 100 फीट चारदीवारी का निर्माण कार्य भी अधूरा है जिसके बाद वहां मौजूद अंचलाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जमीन संबंधित जो भी समस्या है उसे दूर कर चारदीवारी निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए I यहाँ के बाद डीडीसी का काफिला रामदेव खैरका पंचायत के गोपलो पहुंचा जहां उन्होंने आम बागवानी, मॉडल आंगनबाड़ी हरली, उप स्वास्थ्य केंद्र पेटो, पंचायत भवन दारू,इरगा में गोबर गैस प्लांट, मनरेगा योजना से निर्मित कुआँ और बड़वार में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाब का निरीक्षण किया l डीडीसी ने सभी जगह निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सभी कर्मियों और अधिकारियों को अच्छे ढंग से काम करने की सलाह दी l इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए जो भी योजना ली गई है उसे जल्द से जल्द पूरा भी होना चाहिए I निरिक्षण के दौरान बीडीओ सुशिल कुमार राय, जिला पार्षद गीता देवी, बीपीओ स्वाति वर्मा, राजस्व निरीक्षक सिम्मंत दास आदि मौजूद थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *