
सदर विधायक मनीष जायसवाल के दारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू के पिता हरिनारायण महतो का निधन शुक्रवार को 95 साल की उम्र में हो गया। वे पिछले कुछ समय से कमर दर्द से परेशान थे और कंप्लीट बेड पर थे। वे सीसीएल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य करते थे और साल 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। ये अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए ।

इधर विधायक मनीष जायसवाल सहित उनके सभी विधायक प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी पुनीत आत्मा की ईश्वर से कामना की और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हरिनारायण महतो सामाजिक व्यक्ति थे और उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
