• Tue. Mar 24th, 2026

दारु थाना क्षेत्र के कबीलाशी पंचायत के पूर्व मुखिया के पति अशोक रविदास को हाथियों ने कुचलकर मार डाला

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2024

 

15 दिन पूर्व एक हाथी की मौत हो जाने से हाथियों में है भारी आक्रोश

 

*परिवार वालों का रो-रो कर है बुरा हाल*

दारू // दारू थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से हाथियों का तांडव लगातार जारी है कई घरों को और फसलों को बर्बाद कर दिया। वहीं 30 से 32 हाथियों का झुंड बीती रात्रि कबीलाशि पंचायत के बलिया जा पहुंचा जहां ग्रामीणों ने गांव में जान माल के सुरक्षा हेतु हाथियों को दुर भगाने की कोशिश कर रहे थे की इसी दौरान बलिया निवासी अशोक रविदास भागने का कर्म में गिर पड़ा और हाथी का चपेट में आ गया हाथी ने पटक पटक कर इसे मार दिया इसी दौरान उसे मौके पर ही मौत हो गया वहीं एक ग्रामीण मोहम्मद इस्माइल अंसारी उम्र 42 वर्ष का हाथ भी टूट गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं स्थानीय थाना को दिया सूचना पाते ही वन विभाग की टीम एवं दारू थाना प्रभारी सफीक खान अपने दल बाल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए तथा स्व अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया परिवार वालों ने सरकार से एक नौकरी और मुआवजे की मांग किया। मृतक अपने पीछे दो बेटी नेहा कुमारी एवं निशि कुमारी वा एक बेटा तनवीर कुमार को अपने पीछे छोड चला गया जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया, परिवार वालों का रो-रोकर है बुरा हाल। पीड़ित परिवार के संवेदना के दौरान मुखिया पति राजेश कुशवाहा, मिट्ठू रविदास मुकेश, दीपक पाठक सहित सैकड़ो ग्रामीण वन विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *