• Fri. Mar 13th, 2026

दवा के साथ महिला ने चूहा की दवा खा ली, महिला की तबीयत बिगड़ी,पहुंचा अस्पताल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

 

जमुई झाझा (सुजीत कुमार )-: घर में अन्य दवा के साथ एक महिला ने चूहा की दवा खा ली जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई और तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिये रेफरल अस्प्ताल लाकर भर्ती करवाया। महिला की पहचान चरघरा के रहने वाले राकेश राम की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। अस्पताल में महिला का इलाज किया गया लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुये डाॅक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। तबीयत बिगड़ी महिला के साथ आई उसके परिजनों ने बताया कि घर में कोई नही था और कविता की तबीयत खराब रहने पर दवा खाते वक्त चूहा मारने वाली दवा खा ली जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *