• Sat. Mar 7th, 2026

तेतुलमारी में शिक्षिका के चाटा मारने से आहत छात्रा की खुदखुशी मामले पर तेतुलमारी सिजुआ मुख्य मार्ग जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 11, 2023

 

धनबाद
कतरास :- हनुमानगढ़ी तेतुलमारी निवासी 10 वीं की 17 वर्षीय छात्रा उषा कुमारी ने अपने घर में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है सोमवार 10 जुलाई की सुबह बिंदी लगाकर स्कूल आने पर प्रार्थना के दौरान एक शिक्षिका ने छात्रा से कुछ पूछा.शिक्षिका के सवाल पर छात्रा ने उल्टा-सीधा जवाब दिया. इस पर शिक्षिका ने छात्रा को एक चाटा (थप्पड़) जड़ दिया. संभवतः शिक्षिका द्वारा चाटा मारे जाने से उसने आत्मग्लानिवश घर जाकर आत्महत्या कर ली.
इसके पहले उसने तेतुलमारी पुलिस के नाम एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है. मृत छात्रा के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि सुबह छात्रा को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *