
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा : नवादा में तेज रफ्तार बस ने बाईक सवार को रौंद दिया ,जिससे बाईक पर सवार युवक की दर्दनाक मौत मौके पर हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लगी और उग्र होते हुए ग्रामीणों बस में आग लगा दिया ,जिसके बाद पूरा बस धू -धुकर जल गया। यह घटना जिले के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के मोहन बिगहा गांव के समीप हुई है। जिसमें पकरीबरावां थानाक्षेत्र के कोयरी बिगहा निवासी अमिरक महतो के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत मौके पर हो गया। घटना के सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई जबतक दमकल पहुंचता तब तक पूरा बस जलकर राख हो गया। इस संबंध में बताया गया है कि मृतक दीपक कुमार अपने गांव कोयरी टोला से बाईक पर सवार होकर अपने नानीघर गोपालपुर जा रहा था तभी मोहन बिगहा के पास तेज रफ्तार से आ रहे पांडव ट्रेवल्स जो सिकंदरा से चलकर नवादा की ओर आ रही थी उसके चपेट में आ गया। बस के चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गया। बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग 08 बजे हुई। घटना के बाद मृतक के 19 वर्षीय भाई विपिन कुमार जब घटना को लेकर बस संचालक से मिलकर बात किया तो बस मालिक उग्र हो गए और विपिन के साथ जमकर मारपीट कर दिया,जिससे विपिन भी जख्मी हो गया,उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीण ज्यादा उग्र हो गए और सीधा बस में हीं आग लगा दिया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल आयी तबतक बस पूरी तरह जल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी उग्र थे। घटना के बाद पुलिस प्रसाशन और बीडीओ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मुआवजे को लेकर ग्रामीण अड़े थे तभी बीडीओ नीरज कुमार ने 20 हजार रुपये की राशि तत्काल देकर भीड़ को हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। मौके पर बीडीओ नीरज कुमार के अलावे इंस्पेक्टर सुरेश राम ,प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ,पूर्व उपमुखिया वाल्मीकि मेहता , उतरी पंचायत मुखिया पति अनिल यादव ,लोजपा नेता राजेश कुमार ,पूर्व प्रमुख पति टुनटुन यादव आदि लोग पहुंचकर उग्र लोगों को शांत किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
