

*स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे जमीन से निकाला, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती*


धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्र संख्या 11 में सोमवार देर रात बड़ी घटना घट गयी। इस जगह पर 200 मीटर के दायरे में जमीन धंस जाने के कारण गोफ बन गया। जिसमें हनुमन मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गये।


हलांकि स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुऐ गोफ में समाये तीन लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने मे कामयाब रहे। इसके बाद घायलों को आनन फानने में स्थानीय लोगों ने पहले निचितपुर नर्सिंग होम ले गये। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुऐ धनबाद रेफर कर दिया है।
अब तक मिली सूचना के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं, गोफ की घटना के बाद लोग दहशत में हैं।हादसे के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने अपने घरों में सोये हुऐ थे। इस बीच लगभग 2:15 की मध्य रात्रि को एक जोरदार आवाज के साथ गोफ हो गया। गोफ होने से होने वाले जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के सभी लोगों की नींद खुल गयी और सभी अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घरो से बाहर निकल पड़े।
इस दौरान पता चला कि गोफ के कारण श्याम भुईयां समेत उसके परिजन उसमें समा गये हैं। इसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग साहस का परिचय देते हुए वहां पहुंचे और रस्सी के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

इस घटना में पिता-पुत्र का शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इस घटना में कारू भुईयां, रामबहादुर भुईयां, घनपत भुईयां, रामप्रवेश भुईयां आदि का निजी आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी माहौल बना हुआ है।।



There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

