• Sun. Feb 15th, 2026

तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट, 22 की मौत, 28 घायल, 50 लोग अब भी फंसे, रेस्क्यू जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 15, 2022

 

तुर्की के अमासरा शहर में शुक्रवार को कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई. वहीं 28 लोग घायल है औऱ अभी भी 50 लोग फंसे हुए हैं, जिनको बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. इस बात की जानकारी होम मिनिस्टर सुलेमान सोयलू ने दी है. मिनिस्टर ने कहा कि खदान में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों की वजह से धमाका हुआ होगा.

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार उत्तरी तुर्की की एक कोयला खदान के अंदर विस्फोट में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. हालांकि खदान में कई लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ब्लास्ट फायरएम्प की वजह की वजह के कारण हुआ था.

तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी (AFAD) के अनुसार पड़ोसी प्रांतों सहित क्षेत्र से बुलाए गए बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने दक्षिण-पूर्व तुर्की की अपनी पहले से निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है. वह अब अमासरा जाएंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *