• Fri. Jan 2nd, 2026

तीसरी बार जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने खिरु महतो, गुलदस्ता देकर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी…

ByAdmin Office

Nov 27, 2022

 

रांची,जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में राज्य सभा सांसद खिरु महतो को सर्वसम्मति से तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल सिंह की उपस्थिति में घोषित किया गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खीरु महतो के प्रस्तावक रहे राज्य परिषद के सदस्य और जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से गुलदस्ता भेंट कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खिरु महतो का स्वागत किया । श्री सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर खिरू महतो को सर्वसम्मति से चुने जाने पर झारखंड प्रदेश के एक – एक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। श्री खिरु महतो का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी पुरे राज्य में मजबूत होगी। इनके अनुभव का लाभ 2024 में होने वाली चुनाव में मिलेगी। पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में झारखंड में अच्छी प्रदर्शन करेगी। धनबाद के कार्यकर्ताओं ने भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जिसमें जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह,राम स्वरूप यादव,राजु सिंह,धन लाल दुबे, अशोक सिंह आदि शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *