
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव भारत में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत एवं बंपर जीत के बाद बड़कागांव भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाइयां बाट कर जीत का जश्न मनाया। जिला मंत्री मूलचंद साव ने कहा कि मोदी का जादू एक बार फिर चला। तीनों राज्यों के जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत दिया उन सभी को शुक्रिया। झारखंड की हेमंत सरकार पूरी भ्रष्टाचार में लिप्त है। 2024 में विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के थीम पर चुनाव जीत रही है। मौके पर जिला मंत्री मूलचंद साव, उपाध्यक्ष लालमणि महतो, अवधेश मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य अवध किशोर यादव, मंडल महामंत्री इंद्रभूषण, कोषाध्यक्ष अरुण मालाकार,पूर्व विधायक प्रतिनिधि मेवालाल नाग, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष जमुना महतो, जिला सोसल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, युवा मोर्चा मंडल मंत्री अनुज कुमार यादव, नीरज मालाकार, अल्पसंख्या मोर्चा अध्यक्ष नौशाद आलम, नगीना साव, राजकुमार राणा, शिबु ठाकुर उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
