
सभी वर्गों एवं समाज को एकसूत्र में जोड़कर विकास कार्य करना मेरा उद्देश्य : अरुण साहू

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही उज्जैना स्थित हाउस में तिलेश्वर साहू सेना ने दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामना दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा, गुड़, तिलकुट आदि का भरपूर लुत्फ उठाया। इस दौरान तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू व उनकी माता साबी देवी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। दही चूड़ा कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता समेत कई नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अरुण साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन मजबूती पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हीं संगठन के रीढ़ हैं। किसी भी पार्टी में सदस्य ही संगठन का जान होता है। पार्टी सदस्य के बल पर ही उम्मीदवार कोई भी चुनाव जीत सकता है। तिलेश्वर साहू सेना के सदस्यों को चाहिए की वे संगठन मजबूत करने में अपना पूरा जोर लगाएं। जब पार्टी मजबूत होगी तो उससे जुड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत होगा। उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़े और बूथ कमेटी को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कई मुख्य बातें बताई। उन्होंने कहा कि अपने पिता तिलेश्वर साहू के सपने का बरही विधानसभा बनाने के इरादे के साथ इस आगामी विधानसभा चुनाव में उतरना है तथा गरीब, शोषित, युवा, दलित सभी प्रकार के जाति एवं समाज को एकसूत्र में जोड़कर कार्य करना है। मौके पर बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम चंदवंशी, प्रधान सचिव विशुनधारी महतो, उपाध्यक्ष छोटन ठाकुर, मीडिया प्रभारी बबलू साहु, उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, सुनील रविदास, डॉ विशेश्वर, मनोज कुमार, मुखिया कोयल देवी, मोहन साव, उमाकाशंत रजवार, रिजवान, अलफक, बिरेंद्र पासवान, गोविंद मेहता, कारू मेहता, छोटी राम, प्रकाश दास, पप्पू राणा, राजेश कुशवाहा, टेकलाल साव, रूपलाल राणा, कृपाल राणा, लॉ चंद्रवंशी, नारायण साव, राजू मेहता, संगीता देवी, मनिता देवी, मंजू देवी, संजू देवी, देवांती देवी, पार्वती देवी, संतोष चंद्रवंशी, किरण देवी, वजुर हक, राकेश साव आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
