
संवाददाता : बरही

तिलेश्वर साहू सेना के गौरियाकरमा पंचायत कमिटी विस्तार को लेकर बरही प्रखंड अंतर्गत गौरियाकरमा शिव मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पूरे ग्राम पंचायत से तिलेश्वर साहू सेना के सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी प्रकाश विश्वकर्मा एवं संचालन राजू मेहता ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से तिलेश्वर साहू सेना के मूल विचारों को जन – जन तक पहुंचाने और उस पर अमल करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जिसको लेकर तिलेश्वर साहू सेना के गौरियाकरमा पंचायत समिति में कुल 31 लोगों को पदभार सौंपा गया। सभी लोगों ने बारी बारी से अपना विचार दिया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में अरुण साहू को भारी मतों से विजयी दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर छोटी राम, छोटन ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, ओम सिंह, झमन साव, शिवकुमार पांडे, प्रकाश कुमार दास, राकेश चौधरी, राजेश केसरी, वाजुल हक अंसारी, सुरेंद्र कुमार, विशेश्वर प्रसाद, विशाल कुमार, हीरामन पंडित, संजय प्रसाद, ज्ञान देव पंडित, कौसर अंसारी, नीरज कुमार, द्वारिका प्रसाद मेहता, सूरज मेहता, नरेश कुमार, केदार राणा, राजेश कुमार वर्मा, वासुदेव महतो, विशाल चंद्रवंशी, अमन पासवान, अजय कुमार मेहता, रवि कुमार सिंह, रंजीत कुमार मेहता, पिंटु कुमार ठाकुर, मो. गुफरान, सूरज विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार, हीरामन पंडित, सुधीर कुमार पंडित, चरितर सिंह, तुलसी पांडेय, आदित्य पांडेय, सुधीर पंडित, सुनील विश्वकर्मा, बबलू चंद्रवंशी, विनय पासवान, बद्री गुप्ता, रामप्रकाश रविदास, बिट्टू चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, रंजन चंद्रवंशी, सियाराम कुमार, संजय पांडे, सूरज विश्वकर्मा गुलाब पंडित आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
