
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

तिलेश्वर साहू सेना प्रत्येक दिन बरही विधानसभा में लोगों के बीच फैलता जा रहा है और प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में बांधने के लिए पूरे विधानसभा में पंचायत कमिटी का गठन कर रहा है। इसी कडी़ में तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरूण साहू की उपस्थिति में बरही पश्चिमी पंचायत कमिटी का गठन किया गया जिसमें पंचायत प्रभारी कृपाल राणा को मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ने अपना अपना विचार व्यक्त किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में अरुण साहू को भारी मतों से विजयी दिलाने का संकल्प लिया। इस बैठक में मुख्य रुप से बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार, बरही प्रखंड प्रधान महासचिव बिसुनधारी महतो, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह बरही पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, बरही मीडिया प्रभारी बबलू साहु, बरही प्रखंड प्रवक्ता छोटी राम, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास, राजू राणा, रवि सिंह, सन्नी गुप्ता, मुकेश, राजेश प्रसाद कुशवाहा, बालगोविंद कुमार, राजेश चंद्रवंशी, मुकेश राम, होशील प्रजापति, लक्ष्मण पासवान, राम सहाय, विजय राणा, मुनिलाल साहू, जगदीश राणा, भरत राणा, सुरेंद्र यादव, मनोज ठाकुर, संगीता शर्मा, सुमंती देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, शर्मीला देवी, शांति देवी, गायत्री देवी, निशा देवी, किरण देवी, मुनी देवी आदि सैकडों महिला एवं पूरूष मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
