• Mon. Feb 16th, 2026

तारापुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में नौ मामले की सुनवाई में एक का भी निष्पादन नहीं।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024

 

 

मुंगेर:- मुंगेर जिला के तारापुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में नौ मामले की सुनवाई में एक का भी निष्पादन नहीं हो सका। भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर तारापुर थाना परिसर में लगाए गए साप्ताहिक जनता दरबार में पहले के पांच, नया चार यानी की कुल नौ मामले की सुनवाई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सीओ संतोष कुमार ने सीआई धर्मपाल कर्मचारी संजीत कुमार के साथ किया। जनता दरबार में मौजूद वादी प्रतिवादी की उपस्थिति में दोनों पक्षों के द्वारा के पेश किए गए विवादित भूमि से संबंधित दस्तावेजों का पदाधिकारी ने बारीकी से जांच किया। वादी प्रतिवादी का आपसी संबंध नहीं बने। वादी एवं प्रतिवादी किसी एक की उपस्थिति नहीं होने विवादित भूमि से संबंधित दस्तावेज नहीं पेश किए जाने की स्थिति में एक भी मामले का हल नहीं हो सका मामले से संबंधित वादी प्रतिवादी को अगले जनता दरबार में आने के लिए कहा गया है जिसकी जानकारी सीओ संतोष कुमार ने दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *